स्पाइसजेट और एअर इंडिया को लगा तगड़ा झटका…

दिल्ली: स्पाइसजेट और एअर इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। DGCA ने दोनों पर मोटा जुर्माना लगाया है। दोनों एयरलाइंस पर 30-30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आज यानी 17 जनवरी को DGCA ने यह कार्रवाई की…

कोहरे की वजह से 25 से 28 दिसंबर के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 60 फ्लाइट्स लेट हुई थीं। इनमें सबसे ज्यादा फ़्लाइट्स एअर इंडिया और स्पाइसजेट की थी। जांच से पता चला कि खराब मौसम के बावजूद दोनों कंपनियों ने CAT-3 की ट्रेनिंग ले चुके पायलट्स को ड्यूटी पर नहीं लगाया था।CAT-3 खराब मौसम में भी फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिग कराने का इंटरनेशनल स्टैंडर्ड है।

इसमें एडवांस ऑटोपायलट, ग्राउंड इक्विपमेंट और प्रिसिशन इंस्ट्रूमेंट अप्रोच शामिल होता है। जिसकी मदद से खराब मौसम में भी सुरक्षित लैंडिंग की जा सकती है। इसी वजह से DGCA ने दोनों एयरलाइंस पर यह एक्शन लिया है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *