प्रतिबंधित लॉटरी पर SOG टीम की दबिश,भारी मात्रा में प्रतिबंधित लॉटरी बरामद,मुख्य सरगना गिरफ्तार।

धनबाद(DHANBAD)निरसा।निरसा में प्रतिबंधित लॉटरी विक्रेता व छपाई कर्ता के बेताज बादशाह निरसा भलजोड़िया रोड़ निवासी आनंद साव के आवास पर धनबाद एसओजी टीम व निरसा पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा रविवार देर शाम छापेमारी कि है। छापेमारी के दौराण आंनद साव के आवास में दर्जनों युवक प्रतिबंधित छपाई लॉटरी को सप्लाई करने के तैयारी में थे।

गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दन के निर्देश पर एसओजी टीम और निरसा पुलिस के संयुक्त रूप से आनंद साव के आवास पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान लॉटरी कारोबारियों में भगदड़ मच गई। पुलिस को कई बोरा प्रतिबंध लॉटरी हाथ लगी उसके साथ नगद कैश भी बरामद हुई है। पुलिस ने लॉटरी व्यवसाय आनंद साव एवं दर्जनो युवक जो कि इस व्यसाय से जुड़े थे सभी को हिरासत में ले लिया गया है। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि इसके सरगना में अन्य दर्जनों लोग हैं जो प्रतिबंधित लॉटरी को छपाई कर निरसा, बरवा,कलियासोल चिरकुंडा , कुमारधुबी, मैथन,मैथनमोड़, पंचेत, गल्फरबाड़ी अन्य जगहों पर सप्लाई करता है।
प्रतिबंधित लॉटरी की छपाई व बिक्री कर आनंद साव करोड़ों की संपत्ति का बेताज बादशाह बन गया है। आपको बताते चले की आनंद साव के आवास पर पूर्व में भी निरसा पुलिस ने छापेमारी की थी। जहां से भारी मात्रा में कई बोरा प्रतिबंध लॉटरी बरामद किया गया था। जिसके बाद भी आनंद साव इस काम को अंजाम देने लगा और निरसा सहित सभी चौक चौराहों पर बिना डर भय के खुलेआम प्रतिबंधित लॉटरी की विक्री होने लगी। हालांकि यह कार्रवाई पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी सफलता है चुकि आनंद साव के तार जिले के कई जगहों से जुड़ा है जहां प्रतिबंधित लॉटरी का कारोबार छपाई व बिक्री धड़ल्ले से होता है, क्षेत्र में कई आनंद साव जैसे धंधेबाज हैं जो पुलिस के रडार पर हैं।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *