सिंदरी FCI – VSS इम्प्लाइज सेवानिवृत कर्मचारियों ने बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा…

सिंदरी, (SINDRI)धनबाद ।25 अगस्त को सिंदरी फर्टिलाइजर कार्पोरेशन वी एस एस इंप्लॉई संगठन की बैठक आज रविवार को अध्यक्ष सर्वजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन महासचिव एस डी चटराज ने किया और इसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई।

बैठक में पेंशन बढ़ाने, 1987 से बकाया वेतनमान की बढ़ोतरी, चिकित्सा सुविधाओं में सुधार, स्थायी लिज की व्यवस्था, और सभी कर्मचारियों के लिए राशन कार्ड की मांग उठाई गई। विशेष रूप से इन मुद्दों को प्रधानमंत्री, उर्वरक रसायन मंत्री, और अन्य संबंधित सरकारी अधिकारियों के समक्ष उठाने की अपील की गई।

सांसद ढुल्लू महतो से बुजुर्ग और असहाय कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सहयोग की अपील की गई। इस संदर्भ में बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों ने मिलकर इन मुद्दों को सरकार के सामने रखने और समाधान खोजने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, महासचिव एस डी चटराज, और अन्य प्रमुख सदस्य जैसे राजकिशोर सिंह, राम अनुप प्रसाद सिंह, राम नाथ ठाकुर, सुधाकर प्रसाद सिंह, काली दमन महतो, विरेन्द्र प्रसाद सिंहा, और कई अन्य उपस्थित थे।

संगठन ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी संभावित उपायों पर विचार करने का आश्वासन दिया और सरकार से शीघ्र सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद जताई।
NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *