इस्कॉन कुसुम विहार के द्वारा मनाया गया,श्री जगन्नाथ रथ यात्रा – करताल, मृदंग, शंख के ध्वनि से गूंज उठा धनबाद…

धनबाद(DHANBAD)इस्कॉन कुसुम विहार के द्वारा रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। रथ यात्रा भूईपोड़ मंदिर से स्टीलगेट होते हुए राम मंदिर कुसुम विहार तक निकाली गई।
रथ यात्रा की शुरुवात मुख्य अतिथियों के द्वारा झाड़ू लगा कर की गई।
भगवान के रथ पे विराजते ही 51 केजी फूलो की बारिश करवाई गई। फूलों की बारिश ,कीर्तन, भक्तो के उत्साह से पूरा मार्ग भक्ति में झूम उठा था।
रथ यात्रा में आए सभी भक्त अपने साथ करताल शंख मृदंग ले कर आए थे और पूरे यात्रा उनके कीर्तन से धनबाद भक्तिमय हो गया।
इस वर्ष रथ यात्रा में 8000 से अधिक भक्त समिल्लित हुए जिनमे धनबाद एवम आस पास के ग्रामीण एवं कोलियरी क्षेत्र से भी भक्त आए हुए थे। रथ यात्रा में 251 केजी आम का भोग लगा और प्रशाद के रूप में भक्तो के बीच बाटा गया। बाईपास, बिग बाजार, स्टीलगेट, कोयलानगर में भक्तो के लिए सरबत पानी की भी व्यवस्था की गई थी। रथ यात्रा के राम मंदिर पहुंचते ही 56 भोग, महा आरती, कल्चरल प्रोग्राम , कीर्तन एवम सभी भक्तो के बीच महामहा प्रसाद का वितरण करवाया गया।
मुख्य अथिति में राजीव शर्मा,रागिनी सिंह,महंत पांडे,नित्यानंद मंडल शामिल थे..

NEWS ANP के लिए सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *