जिले के नए उप विकास आयुक्त के रूप में श्री दीपक कुमार दुबे ने किया पदभार ग्रहण…


गिरिडीह, आज नए उप विकास आयुक्त के रूप में श्री दीपक कुमार दुबे ने अपना योगदान दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त, श्री दीपक कुमार दुबे ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों से परिचय प्राप्त किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाया जा सके, इसके लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिले का बहुमुखी विकास करने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा।

सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि लोगों तक सुविधाएं पहुंच सके। साथ ही जिले में जारी विकास की सभी योजनाओं को गति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सभी से कहा कि जिले के विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा उन्हें मिलेगी।

NEWS ANP के लिए गिरिडीह से अजय चौरसिया कि रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *