झरिया में एक बार फिर संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत के बाद इलाके में फैली सनसनी,जानिए पुरा मामला….

झरिया(JHARIA)झरिया में एक बार फिर संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों के द्वारा युवक के मौत की वजह महुआ शराब बताई जा रही है. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा है और वो पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठा रहे हैं.

झरिया थाना अंतर्गत नई दुनिया में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि स्थानीय लोगों के द्वारा युवक के मौत की वजह महुआ शराब बताई जा रही है. मृतक की पहचान झरिया थाना क्षेत्र दालपट्टी के रहने वाले अमित वर्मा के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार अमित वर्मा इडली बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था. रविवार को ही घर से निकला था, पॉकेट लगभग 1700 रूपया था,एक वर्ष पूर्व ही शादी हुआ था.

स्थानीय लोगों ने दबी जवान सीधे सीधे आरोप लगाते हुए कहा है कि झरिया के नई दुनिया में कई जगहों पर लंबे समय से महुआ शराब बनाने और बेचने का काम किया जा रहा है और इसकी सूचना पुलिस को लगातार स्थानीय लोगों के द्वारा भी दी गई . लेकिन पुलिस इस मामले में उदासीन रवैया अपनाते रही और शराब कारोबारी पर कोई कार्रवाई नहीं की जिससे उनके हौसले बुलंद होते गए और आज उसी का परिणाम है कि अमित की शराब पीने से मौत हो गई है.

उक्त मामले में झरिया पुलिस ने बताया कि हमे सूचना मिली कि नई दुनिया में एक युवक शव पड़ा हुआ हैं. शव को कब्जे में लेकर पोट्रस्मार्ट के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाऊरी की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *