सिन्दरी आर एम के फोर कालोनी में लकड़ी मिस्त्री गोविंद सूत्रधार की पत्नी के साथ उसे अकेला देखकर कुछ अज्ञात लोगों ने उसपर किया जान लेवा हमला….



सिन्दरी (Sindri) सिन्दरी आरएमके फोर क्लोनी में लकड़ी मिस्त्री गोविंद सूत्रधार की पत्नी के साथ उसकी आवास पर अकेली देखकर किसी ने हमला कर घायल कर दिया। घटना सुनकर वाम नेता विकास कुमार ठाकुर तीन साथियों के साथ एसएनएमएमसीएच धनबाद के आपातकालीन वार्ड पहुंचे और पीड़िता से मिले, उन्होंने बताया कि पीड़िता बात करने की स्थिति में नहीं है गंभीर रूप से घायल है, यदि उच्च केंद्र में इलाज नहीं कराया गया तो पीड़िता को बचा पाना मुश्किल है।

पीड़िता जबतक बात करने की स्थिति में नहीं होगी तबतक घटना की सच्चाई का पता लगा पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि सिंदरी में पुलिस की निष्क्रियता से अपराधी के हौसले बुलंद हैं। आए दिन चोरी की घटना आम बात हो गई है। पीड़िता के पति का कहना है कि हमलावर ने घर में रखे गए पैसे को छीनकर भागने का प्रयास किया, उसी क्रम बाधक बनी पत्नी को तेज हथियार से माथे पर मारकर घायल कर दिया । वो किसी अन्य घटना होने से इनकार कर रहा है। बलियापुर पुलिस ने पति गोविंद का फर्ज बयान लिया है। फर्द बयान में पीड़िता के पति ने हमलावर के नाम का जिक्र किया है। अस्पताल में पीड़िता से मिलने विकास कुमार ठाकुर के साथ गौतम प्रसाद, सुबल चंद्र दास, मुकेश कुमार मौजूद थे।


NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *