सरयू राय ने BJP प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ PC कर कहा..गरीब आदिवादी, पिछड़ी तेली जाति समेत दर्जनों लोगों की 200 एकड़ रैयती जमीन पर ढुल्लू ने अवैध कब्जा जमाया..पार्टी और प्रत्याशी इसका जवाब दें..

धनबाद(DHANBAD) जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने धनबाद के एक निजी होटल वेडिंगवेल्स में प्रेस वार्ता कर एक बार फिर से बाघमारा विधायक सह बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा अभी भी धनबाद डर के साए से उभरा नहीं है…

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह खालसा होटल के पूर्व मालिक शेरा धनबाद छोड़कर चले गए और उन्हें बहुत पहले गैंगेस्टर प्रिंस खान से धमकी मिली थी आज उसी का परिणाम वह कार्य रूप में दिख रहा है ,धनबाद शहर में भय और आतंक का वातावरण जैसे पहले था व्यावसायिक वर्ग उसको लेकर अभी भी भयभीत हैं,.. जब कृष्णा अग्रवाल को धमकी मिली थी तो उसी समय मै धनबाद आया था और राज्य सरकार , भारत सरकार और ईडी को पत्र लिखा गया था .. 5 महीना बीत चुका है अभी तक सीबीआई द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस क्यों नहीं जारी की गई… उक्त गैंगेस्टर के खिलाफ कोई पुख्ता कार्रवाई क्यों नहीं हुई है ?

जहां तक धनबाद के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ़ आरोप से जुड़ा मामला है हमने जो अभी तक जानकारी जुटाया है उसमें बाघमारा क्षेत्र के कतरास के निकट लेडीडूमर और दरीदा दो गांव है जहां बड़े-बड़े चारदीवारी कर जमीन की घेराबंदी की गई है यह जेल से भी ऊंची दीवार है..

पीड़ितो को इंसाफ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी..सरयू राय

हमसे दर्जनों पीड़ितों ने मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई है और बाघमारा के मौजूदा विधायक ढुल्लू महतो पर आरोप लगाया हैआसपास के 50 एकड़ रैयती जमीनों तक पहुंचने से रोकने के लिए विधायक ने गेट तक लगा दिया है ताकि गांव वाले अपने कृषि योग्य जमीन तक नहीं पहुंच सके…बाघमारा विधायक कहते हैं जिसको जाना है हेलीकॉप्टर से जाए.. मेरे पास उक्त जमीन हड़प के ठोस सबूत है और यह कागजी तौर पर सबूत बाघमारा अंचल विभाग से ही हमने हासिल किया है 200 एकड़ रैयती जमीन विधायक ढुल्लू महतो ने कब्जा कर रखा है इसमें से दो-तीन राजपूत को छोड़ ज्यादातर गरीब आदिवासी और पिछड़े और उनके स्वजातीय तेली जाति के लोग ही हैं ढुल्लू महतो ने कुछ सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर रखा है..

चुनाव आयोग को जो शपथ पत्र दिया गया है उसमें से इन जमीनों का कोई जिक्र नहीं है इसका मतलब यह है कि यह जमीन उनका नहीं है और अब किसान स्वतंत्रत है इन जमीनों को अपना हक में लेने के लिए और यदि यह कागज सही है तो पिछले दो साल से अभी तक जांच और कार्रवाई क्यों नहीं हुई,,।

यह दस्तावेज सबूत मेरे पास है जो किसानों के जबरन जमीन कब्जा किया गया हैं इस विवरण में सभी का नाम लिखा हुआ है यह सभी रैयती जमीन है इसमें से एक दर्जन तेली समाज के लोगों की जमीन है संथाली लोगों के साथ मुंडा आदिवासियों का है

सरयू राय ने आरोप लगाया है कि बीजेपी प्रत्याशी द्वारा जानबूझकर धनबाद लोकसभा चुनाव में इस बार एक नई बात प्रचारित करने की कोशिश हो रही है और “यह चुनाव बाहरी बनाम भीतरी और अगड़ा बनाम पिछड़ा बनाया जा रहा है “यह उन लोगों के लिए दस्तावेजी सबूत आंख खोलने के लिए काफी है

बाघमारा में यह जितने भी जमीन कब्जा की गई है यह सब पिछड़े वर्ग के लोग हैं..”जब चुनाव में आप यह सवाल उठाते हैं कि यह अगड़ा बनाम पिछड़ा है लोकल बना बाहरी है तो दूसरी ओर आप अपने चरित्र को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं…” भारतीय जनता पार्टी को उम्मीदवार बताएं की वस्तुस्थिति क्या है …सरयू राय ने कहा कि “मैंने किसानों को वचन दिया है कि आपकी लड़ाई मैं लडूंगा ,…हम यहां टूरिस्ट की तरह सिर्फ देखने के लिए नहीं आए हैं इस मुद्दे को उठाता रहूंगा “

स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से ही अब तक माननीय द्वारा जमीन पर कब्जा किया गया है अगर विधायक इस जमीन पर कोई उद्योग खड़ा करना चाहते हैं तो पहले उद्योग के नाम पर जमीन को ट्रांसफर कर ले.. और इस सवाल का जवाब जरूर दें और उनके पार्टी के तरफ से भी जवाब मिलना चाहिए ,…चुनाव आयोग को जो शपथ पत्र दिया गया है उसमें बीजेपी के प्रत्याशी पर 19 , मुकदमों का जिक्र है.. धनबाद में भाजपा प्रत्याशी दुलु महतो को सबसे ज्यादा कर्मठ प्रत्याशी बताकर टिकट दिया गया है तो क्या बीजेपी में बाकी लोग कर्मठ नहीं है… सरजू राय तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी का नारा है “अबकी बार 400 पार” लेकिन हम चाहेंगे कि बीजेपी 420 ना होने पाएं…उसकी जरूरत 399 से भी पूरा हो सकता है…धनबाद को छोड़कर…

NEWS ANP के लिए सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *