मानदेय राशि की बढ़ोतरी की मांग को लेकर सहिया एवं सहिया साथी ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से मिलकर सौंपा मांगपत्र…

झरिया(JHARIA) झरिया धनबाद जिले के सहिया एवं सहिया साथी गुरुवार को झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से उनके आवास में पहुंचकर सहिया का बढ़ा हुआ मानदेय आर ओ पी 2023 में प्रत्येक सहिया का 5 हजार स्वीकृत हुई है। उस राशि को दिलाने के साथ साथ कॉविड-19 का प्रोत्साहन राशि आदि की मांग पत्र सौंपा। वहीं विधायक श्री सिंह ने सहिया साथियों की समस्यायों की गंभीरतापूर्वक जानकारी लेते हुए

लोगों को कहा कि रांची जाकर जल्द से जल्द दोनों मांगों को संबंधित विभाग से बात कर पूरा करने का आश्वसन दिया। सहिया साथी की ओर उन्हें बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहियाओ का कहना था कि वर्तमान समय में केवल दो हजार रुपया प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाता है,

जो काफी कम है जिससे घर चलाना बहुत मुश्किल है, पिछले कई वर्षों से जिले में काम कर रही हूं सहिया के काम के कारण ही कॉविड-19 पर विजय प्राप्त हुआ। इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी अनेक कामों में सफलता मिली पूरे झारखंड राज्य में 42 हजार सहिया काम करती है। 6 वर्षों से लगातार संघर्ष के बाद धनबाद जिले में 30 सहिया साथी काम में वापस आई सभी लोगों ने इसके लिए पूर्णिमा नीरज सिंह के योगदान की सराहना की।

मौके पर मधुमति सिंह, रेखा भट्ट, कविता देवी, रूपा सिंहा,करमी देवी, ममता मंजरी, यमुना मेहता, किरण देवी, रुक्मिणी देवी, बबीता देवी, सुनीता देवी,अनीता मिश्रा, रूबी शर्मा, शीला देवी, प्रतिभा कुमारी, पुष्पा देवी, प्रियंका देवी आदि थी।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *