मानसिक रूप से बीमार महिला का सड़ा गला शव बरामद हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिस…

धनबाद(DHANBAD)निरसा।चिरकुडा थाना अंतर्गत नीचे बाजार स्थित हीरो मोटरसाइकिल शो रूम के समीप बंद दुकान में महिला का सड़ा गला शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वही घटना की सूचना मिलते ही महिला के परिजन चिरकुंडा थाना अंतर्गत बाबूडंगाल निवासी थाना पहुंच गए हैं।

घटना के संबंध में मृतक की भाभी एवं भाई ने बताया कि मृतक यमुना देवी तीन दिनों से गायब थी और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। हमलोग पिछले तीन दिनों से तलाश कर रहे थे। सुबह पता चला कि चिरकुंडा हीरो होंडा शो रूम के समीप एक महिला का शव मिला है।

जिसकी शिनाख्त हमलोगों ने अपने बहन के रूप के आया है। उसकी शादी हो चुकी थी और उससे दो बच्चे एक बेटी एव एक बेटा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी हुई है।
शव में इतना दुर्गंध आ गया हैं कि आस पास के लोग काफी परेशान हैं।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *