विद्यार्थियों को सौंपी गई हाउस कैप्टन की जिम्मेदारी…

पाकुड़(PAKUD) पाकुड़ स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विद्यालय के प्रार्थना सभा के दौरान बैज सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान सत्र 2024-25 में विद्यालय को सुचारू पूर्वक चलाने हेतु विद्यार्थियों को हेड ब्वॉय, हेड गर्ल, एन सी सी, कल्चरल सेक्रेटरी, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी आदि की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती द्वारा छात्र छात्राओं को सैश एवं बैज प्रदान कर किया गया। उन्होंने बच्चों को अलंकरण दिवस की महत्ता बताते हुए संदेश दिया कि ये विद्यार्थी आगे चलकर समाज व देश के नव निर्माण में अपना योगदान करेंगे। उन्होंने विद्यालय कप्तान (बालक एवं बालिका), एन सी सी कैडेट्स, कल्चरल सेक्रेटरी, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी, डिसिप्लिन इंचार्ज एवं कक्षा प्रमुख को अपने कर्तव्यों को सुचारू रूप से पालन करने हेतु शपथ दिलाया एवं सभी को सम्मानित किया।

शपथ लेने वाले छात्रों में हर्ष भगत, जिज्ञासा मिश्रा, शिवानी सिंह, तनवीर आलम, आयुष वर्मा, श्रेष्ठ राज, शान आशिफ, तृषा, अदिति, आस्था, उर्मिशी, श्रेया, अहोना, सृजिता, तान्या, मयंक, आलिया परवीन, काजल, अरमान, अद्विता, सालोनी,अमन,नीलिमा, सरमिष्टा, अंतरा, रियांशी, चाहत, अभिनव आदि प्रमुख रहे।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *