विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में फेरबदल, शिवराज सिंह चौहान बने झारखंड के चुनाव प्रभारी..

धनबाद (DHANBAD) । लोकसभा चुनाव के बाद अब कई राज्य अपने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गये हैं। झारखंड भी इन राज्यों में से एक है। इंडी गठबंधन ने जहां राज्य की तैयारियों पर चर्चा शुरू कर दी हैं, वहीं केन्द्रीय भाजपा ने भी झारखंड की चुनाव तैयारियों को गति दे दी है। केन्द्रीय भाजपा ने सोमवार को चार राज्यों के चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की घोषणा की है। इनमें झारखंड के भी प्रभारी की घोषणा कर दी गयी है।

नये केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को बनाया गया झारखंड का उप चुनाव प्रभारी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा चुनाव में 8.5 लाख वोटों से धमाकेदार जीत करने वाले और देश के नये कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड का उप चुनाव प्रभारी बनाया गया है। भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव- महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड एवं जम्मू कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

चार राज्यों में हुआ बदलाव

झारखंड – शिवराज सिंह चौहान (चुनाव प्रभारी), हिमंता बिस्वा सरमा (उप चुनाव प्रभारी)
महाराष्ट्र – भूपेन्द्र यादव (चुनाव प्रभारी), अश्विनी वैष्णव (उप चुनाव प्रभारी)
हरियाणा – धर्मेन्द्र प्रधान (चुनाव प्रभारी, बिप्लव कुमार देब
जम्मू कश्मीर – जी किशन रेड्डी (चुनाव प्रभारी)

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *