
झरिया (JHARIYA)भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्टी के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि 23 जून 2024 से लेकर उनके जयंती 6 जुलाई 2024तक पार्टी की ओर से एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम लागतार चलाया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को पर्यावरण के प्रति जागरूकता करने का अभियान चलाया गया और मुख्य रूप से सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को पौधा लगाना अनिवार्य बताया गया।
इस बात का भी ध्यान रखने पर जोर दिया गया कि पौधा लगाकर वृक्ष बनने तक इसकी सेवा की जाए ताकि हमारी जो पर्यावरण सुरक्षा का उद्देश्य है उसे पूरा किया जा सके। इसी संदर्भ में भाजपा झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव की ओर से नगर कार्यकर्ता एवं समाज सेवियो के साथ नगर के विभिन्न स्थानों पर जैसे चिल्ड्रन पार्क कली मंदिर,शीतला मंदिर, बालू गद्दा, कतरास मोड़ के नजदीक पार्क आदि स्थानों पर फलदार पौधा लगाया गया।
जिसमें मुख्य रूप से आम जामुन और नीम जैसे पौधों का रोपण किया गया ताकि भविष्य में हमें अधिक से अधिक ऑक्सीजन और फल प्राप्त हो सके। एक वृक्ष मां का नाम इसलिए दिया गया कि जब हमारे सर से हमारी मां का साया उठ जाए तब हम इन्हीं वृक्ष के नीचे बैठकर इनकी शीतल छाया में हमें हमारी मां की ममता का एहसास हो सके इसलिए पौधे लगाने से लेकर वृक्ष बनने तक का दायित्व हमारी बनती है..
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी झरिया नगर के सभी पदाधिकारी एवं मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी के आलावे अनेको समाज सेवी उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट