झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) का ढांगी पंचायत में सुचारू रूप से हो रहा है रजिस्ट्रेशन….


तोपचांची(Topchanchi)आज तोपचांची प्रखंड अंतर्गत ढांगी पंचायत में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के शिविर के आठवें दिन सुचारू रूप से रजिस्ट्रेशन कार्य संपन्न हुआ।


शिविर में उपस्थित ढांगी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमरनाथ महतो ने कहा कि इस योजना को लेकर पंचायत के महिलाओं में काफी उत्साह एवं रुझान है।


इसमें 21 वर्ष से 49 वर्ष की आयु की सभी बहन बेटियों को मुख्यमंत्री के द्वारा ₹1000 प्रतिमाह सम्मान राशि दी जानी है।
इस मौके पर प्रखंड से पहुंचे पर्यवेक्षक चंद्र मोहन मुर्मू ने कहा कि हम महिलाओं के सुविधा का ध्यान में रखते हुए सुचारू रूप से फार्म का रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।

इस मौके पर मुख्य रूप से खोरठा गीतकार विनय तिवारी, समाजसेवी नवल किशोर केवट, राजीव तिवारी नेबूलाल केवट, सहित अन्य उपस्थित थे

News ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *