श्री राधे काम्प्लेक्स फ्लैट के प्रमोटर रमेश कुमर पांडे पर लगा बिजली चोरी कर फलैट मे अवैध रूप से अप्रूती करने का आरोप…

आसनसोल। पश्चिम बंगाल आसनसोल बराबनी विधानसभा के सालानपुर थाना अंतर्गत रूपनारायणपुर फाड़ी क्षेत्र स्थित श्री राधे काम्प्लेक्स में बने नए फ्लैट ब्लॉक सी में बिजली की आपूर्ति चोरी से करने की शिकायत डब्लूबीएसईडीसीएल के डीविजिनल मेनेजर से की गई है। लेकिन डीविजिनल मेनेजर के अनुपस्थिति के कारण शिकायत पत्र उनके पीए को दी गई है और उन्होंने शिकायतकर्ता को गुरूवार को आने को कहा है।

शिकायतकर्ता के दास ने बताया की उन्होंने फ्लैट के प्रोमोटर रमेश कुमार पांडेय से करीब एक साल पहले फ्लैट खरीदी थी। फ्लैट खरीदते समय रमेश कुमार पांडेय ने कहा था, की फ्लैट में सभी सुविधा उपलब्ध है। लेकिन फ्लैट में आने के बाद उन्हे पता चला की फ्लैट अधूरी है और फ्लैट में काफी काम होना बाकि है। जिसको लेकर काफी बार रमेश कुमार पांडेय से शिकायत की, लेकिन वह बात को हमेशा टालते रहें।

मजबूरन मामले की शिकायत आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमीशनरेट के डीसी हेड क्वाटर के साथ डब्लूबीएसईडीसीएल के डिविजनल मेनेजर को करनी पड़ी है। उन्होंने कहा की इसकी शिकायत ऑनलाइन भी की गई है और इसके साथ कंजूमर कोर्ट में भी मामला करेंगे। वहीँ शिकायत होने के महज कुछ घंटों में ही रूपनारायणपुर बिजली विभाग के अधिकारी फ्लैट में पहुंचकर बिजली काट दी है और उस दौरान फ्लैट के प्रोमोटर रमेश कुमार पांडेय उनके साथ मोजूद रहे। इससे यह पता चलता है की इस खेल में रूपनारायणपुर बिजली विभाग कुछ अधिकारी के साथ प्रमोटर का सांठगांठ है। इस पर डीविजिनल मेनेजर के अनुपस्थिति के कारण उनकी प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी है।

रूपनारायणपुर में बने श्री राधे काम्प्लेक्स के प्रमोटर रमेश कुमार द्वारा क्षेत्र में कई फ्लैट बनाये गए है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रमोटर रमेश कुमार पांडेय का सत्तधारी पार्टी के कुछ नेताओं के संग साठगांठ है जिसका फायदा वह लेते है। स्थानीय लोगों के अनुसार उनके द्वारा बनाये गए फ्लैट में सुरक्षा के सभी नियमों को ताक में रखकर फ्लैट बेचे जा रहें है। श्री राधे काम्प्लेक्स में ड्रेनेज सिस्टम नहीं है, पार्किंग नियम में दखल, रखरखाव के नाम पर अधूरे फ्लैट में रहने वालों से वसूली भी की जाती है, फ्लैट मे लिफ्ट की व्यवस्था नहीं है,

सीढ़ियों में रेलिंग नही होने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। फ्लैट में फायर सुरक्षा की भी कोई उपकरण नहीं है। अधूरे फ्लैट में लगातार हो रहे काम के कारण धुल के कण हमेशा उड़ते रहने के कारण लोगों को सांस सहित अनेक तरह की असुविधा हो रही है। वहां रहने वाले अधिकतर लोग अवकाश प्राप्त कर्मी है

जो बुजुर्ग होने के कारण इस समस्या पर आवाज उठाने से कतराते है। स्थानीय लोगों का आरोप है की रमेश कुमार पांडेय द्वारा बनाया गया एक अन्य फ्लैट में इसी तरह की कमी होने के बावजूद बेच दिया गया, जहां एक छोटे बच्चे की गिरकर मौत हो गई थी। लेकिन अपनी पहुंच के कारण यह समाचार पूरी तरह दब गई।

प्रोमोटर रमेश कुमार पांडेय से इस विषय पर बात करने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अधूरे फ्लैट बेचे है, क्योंकि लोगों की जरुरत थी और उनके कहने पर मैंने फ्लैट दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने फ्लैट के लिए अभी बिजली विभाग में अप्लाई नहीं किया है और दो-चार दिनों में वह अप्लाई कर देंगे।

उनसे फ्लैट में लोगों को बिजली आपूर्ति के बारे पूछने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पुराने फ्लैट से बिजली आपूर्ति की है। वहीँ फ्लैट में लगे मीटर के बारे पर पूछने पर उन्होंने बात को टालने की कोशिश की, उन्होंने कहा कि उन्होंने फ्लैट बेचकर भूल कर दी है और जो परेशानी उन्हें हो रही इसका कारण कृष्णेंदु दास है जिसे उन्होंने फ्लैट बेचा है। उन्होंने उनकी शिकायत डीसी हेडक्वाटर से की गई है और पूछताछ के लिए रूपनारायणपुर फाड़ी में बुलाया गया था।

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *