पश्चिम बंगाल मे लोकसभा चुनाव के तैयारियों के बिच उठा राम मंदिर का मुद्दा…

आसनसोल, लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहाँ पुरे पश्चिम बंगाल मे विभिन्न राजनितिक दलों ने अपनी तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी हैं तो वहीं दूसरी ओर इन्ही चुनावी तैयारियों के बिच अपनी -अपनी पार्टी की सभा को सम्बोधित कर रहे नेता एक दूसरे पर जुबानी हमला करने से पीछे नही हट रहे हैं,

इन्ही जुबानी हमलों के बिच तृणमूल के आसनसोल लोकसभा के उम्मीदवार तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और हुगली जिले के तारकेश्वर विधानसभा से तृणमूल विधायक रामेंदू सिन्हा ने तृणमूल द्वारा आयोजित सभा के दौरान अयोध्या श्री राम मंदिर का मुद्दा उठाकर तृणमूल सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की मुश्किलें तो बढ़ा ही दी हैं साथ मे हिंदू समाज के लोगों के धार्मिक भावनाओं को जोरदार ठेस पहुँचाने का काम भी किया है, अगर हम तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बात करें तो उन्होने आसनसोल रबिन्द्र भवन मे आयोजित तृणमूल कर्मी सभा मे तृणमूल नेताओं और कर्मियों को सम्बोधन करने के दौरान अयोध्या श्री राम मंदिर का मुद्दा उठा दिया और यह कहते हुए नजर आए की अयोध्या मे मंदिर तो था,

मंदिर छोटा था, उसको आप बड़ा बनवाके वो भी आधे अधूरे, ऐसे मे मंदिर के निर्माण मे जो आधा अधूरा हो आप जाते हैं उसका उद्घाटन करते हैं, वहाँ के जो शंकराचार्य हैं चार के चार शंकराचार्य कोई वहाँ नही जाते हैं, इस तरह से गलत होता है, मंदिर इस तरह से उद्घाटन नही होता है, ऐसा उद्घाटन नही होना चाहिए, वहाँ कोई नही जाता है, लेकिन बस मुद्दों से भटकाए जा रहे हैं, हिंदू, मुस्लिम, समसान, कब्रिस्तान अरे देखो सही हकीकत क्या है,

लोगों की हालात कितनी ख़राब है, उन्होंने एक और सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान किसान नही थे, गरीब नही थे आम इंसान नही थे अगर कोई था तो धनवान सेठ थे, बड़े -बड़े कोरपोरेट हाउस, बड़े -बड़े कलाकार स्टार को बुलाया गया तह पर आम लोगों को वंचित रखा गया, पहले दिन पांच लाख, दूसरे दिन तीन लाख और तीसरे दिन एक लाख, चौथे दिन पचास हजार लोग पहुँचे पर वहाँ कोई शंकराचार्य नही गए

चारों शंकराचार्य ने उस आधे अधूरे मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा मे वहाँ जाने से मना कर दिया, यह कहकर की वह गलत है, ऐसे उद्घाटन नही होता, ऐसे मे वह मंदिर उद्घाटन के लिए व उसके प्रचार के लिए करोड़ों करोड़ रुपए खर्च किए मानो वह प्रचार मंत्री हों, वहीं तृणमूल विधायक रामेंदू सिन्हा ने भी हुगली मे तृणमूल की एक सभा सम्बोधित करते हुए श्री राम मंदिर का मुद्दा उठाया और कहा एक मंदिर बना है, राम मंदिर, मेरी यह राय है की हिंदुस्तान का कोई भी हिंदू इस अपवित्र राम मंदिर मे ना जाए पूजा करने के लिए, वह एक बस सो पीस है, दिखावे के उपदेशय से बनाया गया है,

महज एक सो पीस, चुनाव से पहले तृणमूल के एक सांसद और एक विधायक द्वारा श्री राम मंदिर को लेकर ऐसे शब्दों के किए जा रहे उपयोग को लेकर पश्चिम बंगाल के हिंदू समाज गुस्से मे है, वह इस लिये की ऐसे बयानों से उनके धर्म को ठेस पहुँचाने का काम किया गया है, चुनाव से पहले हिंदू समाज तृणमूल के इन दोनों नेताओं के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की तैयारी कर रहा है, इसी बिच भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल विधायक रामेंदू के द्वारा श्री राम मंदिर को अपवित्र कहे जाने वाले विडिओ को अपने सोसल अकाउंट ट्विटर हेंडल एक्स पर अपलोड कर उनके खिलाफ एफआईआर करने की बात कही है, यह है तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की सच्चाई। हिन्दुओं पर आक्रमण करते करते उनकी हिम्मत इतनी बड़ गई है कि वह अब भगवान श्री राम के भव्य मंदिर को ‘अपवित्र’ बताने की धृष्टता कर रहे हैं।

तारकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक – रामेंदु सिन्हा रॉय, जो आरामबाग संगठनात्मक जिले के टीएमसी अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने भव्य राम मंदिर को अपवित्र करार दिया है।
उन्होंने यह भी कहा है कि किसी भी भारतीय हिंदू को ऐसे अपवित्र स्थल पर पूजा नहीं करनी चाहिए।

उनके इस वर्णन से भगवान श्री राम के प्रति टीएमसी नेतृत्व की अनुभूति उजागर होता है।

मैं न केवल उनके इस अपमानजनक बयान की कड़ी निंदा करता हूं, बल्कि दुनिया भर के हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे घृणित बयान के लिए इस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी तैयारी कर रहा हूं।

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *