CM हेमन्त सोरेन से राज्यसभा सांसद-सह-जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने की मुलाकात…

रांची(RANCHI)मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में बिहार से राज्यसभा सांसद-सह-जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री खीरू महतो ने मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित 21 जनवरी 2024 के झारखंड दौरे से सम्बंधित जानकारी से अवगत कराया साथ ही राज्य में चल रहे कई विकासात्मक एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

मौके पर राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भी अपनी ओर से उन्हें नए साल की मंगलकामनाएं दी।

NEWS ANP के लिए रांची से V. Singh की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *