मंत्री आलमगीर आलम का PS संजीव लाल सस्पेंड…

पाकुड़(PAKUR) झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के PS संजीव लाल को सस्पेंड कर दिया गया है। CM चंपई सोरेन की सहमति के बाद गवर्नर के आदेश से संजीव लाल को निलंबित किया गया।

संबंधित अधिसूचना कार्मिक विभाग ने जारी कर दी है। संजीव लाल अभी ED की रिमांड पर है। बीते दिनों संजीव और उसके नौकर जहांगीर के ठिकाने से कैश बरामदगी मामले में ED ने दोनों को गिरफ्तार किया था। न्यायिक हिरासत में जाने की सूचना के बाद सरकार की ओर से उन्हें सस्पेंड करने की कार्रवाई की जा रही थी।

इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिया गया। जारी आदेश के अनुसार जेल से निकलने के बाद संजीव लाल को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान देने को कहा गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *