NEET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक के विरोध में रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन…

धनबाद(DHANBAD) NEET ( नीट) परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में रणधीर वर्मा चौक पर आम आदमी पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया और सिस्टम के खिलाफ नारेबाजी की। नीट (NEET) के विद्यार्थियों के पक्ष में आंदोलन किया गया और विद्यार्थियों को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से जांच की मांग की गई।

विद्यार्थियों तथा आम जनता को सीबीआई और ईडी पर विश्वास नहीं है।अतः इसे लेकर पूरे भारत में आम आदमी पार्टी का धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम चल रहा है। जिसे लेकर धनबाद जिला से मुख्य रूप से
जिला संयोजक अशोक महतो, जिला महासचिव मदन राम, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रदेश संगठन से दिनेश यादव, जितेंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार जायसवाल, रविंद्र नाथ सिंह, सदरे आलम, डब्लू अंसारी, जावेद अख्तर, जावेद खान, सरफराज अहमद, आलोक खरवार, राजू शाह और धीरज कुमार दास आदि उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए धनबाद से विकाश की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *