मज़दूरों का दामोदा कोलियरी में स्थान्तरण के विरोध में धरना प्रदर्शन…



बाघमारा (BAGHMARA)बी सी सी एल बरोरा प्रक्षेत्र के मुराईडीह कोलयरी के वर्कशॉप में एक संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में कुछ मजदूरों को दामोदा कोलियरी स्थानांतरण किया गया है। प्रबंधन ने नियम विरुद्ध स्थानांतरण किया है । जिसके चलते मजदूरों में आक्रोश था। संयुक्त मोर्चा द्वारा यह कहा गया कि इस तरह का नियम विरुद्ध स्थानांतरण को हम लोग पुरजोर विरोध करते है। जरूरत पड़ने पर कोलियरी का चक्का जाम भी किया

जाएगा।इसका लिखित संयुक्त मोर्चा द्वारा परियोजना पदाधिकारी को दिया गया है। इस पर समय रहते संयुक्त मोर्चा से बात करके समाधान नहीं करेगा तो संयुक्त मोर्चा उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसमें मुख्य रूप से बिहार कोलियरी कामगार यूनियन जेके झा यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन के संतोष गोराई नर्मदेश्वर पांडे आरसीएम यू के लगनदेव यादव जनता मज़दूर संघ के मंगल हेंब्रम बी एम एस नंदू दुसाध जगदीश रवानी ए के सिंह प्रदीप मिस्त्री गणेश सिंह राजीव प्रसाद महतो एवं ओबिन रवानी उपस्थित हुए

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *