निरसा(NIRSA) निरसा,6 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के निरसा विधानसभा में आगमन पर गुरुवार को निरसा स्थित यज्ञ मैदान में भाजपाइयों द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
जिसमें निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष प्रकाश बाउरी, चिरकुंडा नगर परिषद निवर्तमान अध्यक्ष डब्लू बाउरी, भाजपा युवा जिलाध्यक्ष बाम्पी चक्रवर्ती, प्रखंड अध्यक्ष वृहस्पति पासवान, पूर्व जिला परिषद सदस्य मिथुन रुहिदास, प्रदीप बाउरी, परेश बाउरी आदि
मौजूद हुए। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रकाश बाउरी एवं निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि विपक्ष के निम्न स्तर की राजनीति के चलते लगभग चार वर्षों तक बाबुलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का बनने नही दिया गया है। जिसके बाद अमर बाउरी को नेता प्रतिपक्ष के लिए नामित किया गया।
जिसके बाद सरकार मजबूर होकर उनको बनाने की प्रक्रिया की। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद उनका निरसा आगमन नही हुआ था। हमलोगों ने उनके पास निरसा आने का प्रस्ताव रखा था। जिसे उन्होंने सहस्र स्वीकार कर लिया है। इसी यज्ञ मैदान में 6 जनवरी 2 बजे उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..
