धनबाद(DHANBAD) निरसा। बीसीसीएल कर्मी शामा पदो बाउरी को समय से पूर्व सेवानिवृत्ति किए जाने के विरोध में दहीबाड़ी बिहार कोलियरी कामगार यूनियन कार्यालय में क्षेत्रीय सचिव बबलू दास के नेतृत्व में शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्रीय सचिव ने बताया बीसीसीएल कर्मी शामा पदो बाउरी जो बसंतीमाता / दहीबाड़ी परियोजना में कोल ड्रेसर कर्मी के रूप में पद स्थापित थे उन्हें अचानक पांच महा पूर्व ही सेवानिवृत्त पत्र प्रबंधन द्वारा सौंप दिया दिया गया है। प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत्त पत्र पाने के बाद शामा पदो बाउरी अपने जन्म तिथि से संबंधित विवरण परियोजना पदाधिकारी को 18/07/2023 को प्रस्तुत किया। जिसकी सूचना मुख्यालय को भी दिया गया। लेकिन जांच के नाम पर प्रबंधन द्वारा लगभग एक वर्ष से टाल मटोल किया जा रहा है।
क्षेत्रीय सचिव ने बताया शामा पदो बाउरी का बी फार्म, पहचान पत्र, सेवा अभिलेख, सीएमपीएफ फॉर्म, हेल्थ कार्ड, जैसे सभी दस्तावेजों में जन्मतिथि 27/11/1964 अंकित है ,दस्तावेज के अनुसार शामा पदो बाउरी को 30/11/2024 को सेवानिवृत्त होना था। लेकिन प्रबंधन के लापरवाही से शामा पदो बाउरी पांच महापूर्वी ही सेवानिवृत्त कर दिए गए हैं, अब मजबूरन बिहार कोलियरी कामगार यूनियन 25 जून से मुख्यालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है। जिसमें पीड़ित परिवार के परिजन भी शामिल रहेंगे।
वही बबलू दास ने स्पष्ट रूप से कहा भूख हड़ताल के दौरान अगर कोई अनहोनी घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी बीसीसीएल प्रबंधन को होगी।वहीं उन्होंने कहा भूख हड़ताल की प्रतिलिपि धनबाद उपायुक्त महोदय, वरीय पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्रम भवन जगजीवन नगर, क्षेत्रीय श्रमायुक्त, सहायक श्रमायुक्त, महा प्रबंधक कार्मिक एवं औद्योगिक, अपर महाप्रबंधक प्रशासन बीसीसीएल, महा प्रबंधक सीबी एरिया, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी जेबीसीसीआई सदस्य, डीआईजी सीआईएफ, सहायक समादेष्टा, थाना प्रभारी सरायढेला आदि को भेज दिया गया है।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..
