धनबाद (DHANBAD)धनबाद .प्रभात खबर धनबाद के 25 वीं वर्षगांठ रजत जयंती शनिवार को न्यू टाउन हॉल लुबी सर्कुलर रोड धनबाद में प्रभात गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
रजत जयंती समारोह में मुख्य रूप से इंडियन आइडल के विनर पवनदीप राजन ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. समारोह में 25 लोगों को समाज में अलग-अलग किए गए सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया.
मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी, धनबाद के उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन,प्रभात खबर के मुख्य संपादक आशुतोष चतुर्वेदी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरके दत्ता, मार्केटिंग हेड विजय बहादुर,सर्कुलेशन हेड सौविक विश्वास,स्थानीय संपादक जीवेश रंजन सिंह, यूनिट हेड अनूप सरकार विज्ञापन हेड अजय सरकार आदि उपस्थित थे.
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…