गंभीर बीमारी से जूझ रहें तिसरा क्षेत्र प्रभात खबर के पत्रकार दीपक दुबे को आर्थिक मदद की जरूरत…

झरिया(JHARIA) गंभीर बीमारी से जूझ रहें तिसरा थाना क्षेत्र के प्रभात खबर के घनुडीह प्रतिनिधि पत्रकार दीपक कुमार दुबे को आर्थिक मदद की जरूरत है। बीमारी ठीक होने में 40 लाख रुपए की जरूरत है जो दीपक दुबे एवं उनके परिवार से संभव नहीं है। गंभीर बीमारी की समाचार सुनकर जनता मजदूर संघ क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण पाठक चांद कुइया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह क्षेत्रीय सचिव अक्षय यादव अभिषेक परमार जितेंद्र पासवान उनके आवास पहुंचकर हर संभव मदद की बात कही। मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह ने पंचायत के सभी लोगों एवं मुखिया संघ से आग्रह किया है

इनकी मदद के लिए आगे आए। बताते हैं कि पत्रकार दीपक पिछले 3 सालों से बीमारी से जूझ रहा हैं। पहले लिवर जोंडिस होने की बात बताई गई थी इसी क्रम में इलाज के लिए पटना, लखनऊ पीजीआई, दिल्ली, वेल्लोर तक चक्कर लगा चुके हैं। अंत में ए आई जी अस्पताल हैदराबाद गए जहां डॉक्टर ने लिवर ट्रांसप्लांट करने की बात कही गई है। डॉक्टर ने बताया कि उनका लिवर 80% खराब हो चुका है जो जल्द बदली नहीं किया गया तो जान पर आफत आ सकती है। दीपक दुबे की आथिक र्स्थिति बहुत खराब है। सप्ताह में काफी रुपए दबा के रूप में लग रहा हैं।

इस संबंध में झरिया के विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को अवगत कराया गया है सरकार से जो भी सहयोग होगा कराया जाएगा। इसके अलावा अपने स्तर से आर्थिक मदद की बात कही है। सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से भी बात करने की बात कही गई है। पत्रकार ने जिले के तमाम पत्रकार संगठन समाजसेवी बुद्धिजीवी सामाजिक संगठन एवं आम लोगों से अपील की है। इस मुसीबत की घड़ी में मदद करें ताकि उनका जान बचाई जा सके। दीपक दुबे के परिवार में उनकी माता भाई पत्नी एवं एक बच्ची है पत्नी प्रीति कुमारी लिवर देने को तैयार है। फिलहाल पत्रकार जिंदगी और मौत से जूझ रहा हैं।

भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया झरिया खाता संख्या : 31085260186

IFSC कोड एस बी आई एन 0002951

फोन पे नंबर पर और मोबाइल नंबर : 8651 61 5727 है। सभी लोगों से अपील की गई है।

NEWS ANP के लिए झरिया से सिंधु कुमार की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *