दुग्दा में युवती के साथ यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल…


दुग्दा(DUGDA) थाना क्षेत्र के दुगदा पूर्वी पंचायत अंतर्गत केवट टोला निवासी रुपेश साव को वहीं के एक युवती के साथ यौन शोषण करने के आरोप में दुगदा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की मां ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुगदा बस्ती के युवक रुपेश साव पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का लिखित आवेदन दिया है।

आवेदन के आधार पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक रुपेश साव को दुगदा थाना में कांड संख्या 21/24 धारा 417,376/2‌ एवं पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया। वहीं पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच हेतु बोकारो भेजा गया है।

चंद्रपुरा थाना प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि दुगदा बस्ती की एक महिला द्वारा अपनी पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण एवं गर्भवती करने का लिखित शिकायत की है। पीड़िता युवती को मेडिकल जांच हेतु बोकारो भेजा गया है एवं युवती का न्यायलय में 164‌ का बयान दर्ज कराया जाएगा.

NEWS ANP के बाघमारा से धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *