इंजीनियर के अपहरणकर्ता को पुलिस ने राँची से किया गिरफ्तार…

धनबाद(DHANBAD)बीते रात डायल 112 को सूचना मिली कि इंजीनियर रमन कुमार झा को कुछ लोग अपहरण कर लिये है तथा उसके छोड़ने के लिए फिरौती की मांग कर रहे हैं। इस बात की सूचना तत्काल वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय धनबाद को दी गई। उनके द्वारा दिये गये आदेश के आलोक में पुलिस अधीक्षक महोदय, नगर द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) के नेतृत्व में तत्काल एक टीम का गठन किया गया, जिसमें पु०नि० राम नारायण ठाकुर, पु०अ०नि० राकेश कुमार राम एवं अन्य लोग शामिल थे। पुलिस उपाधीक्षक (वि०व्य०) श्री दीपक कुमार द्वारा टीम को आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहायता उपलब्ध करा रहे थे।


गठित टीम द्वारा रात्रि रमन कुमार झा को सकुशल रिहाई सुनिश्चित की अपितु अपहरणकर्ता व मुख्य साजिशकर्ता सौरभ सिंह को राँची से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
इस संदर्भ में वादी गौरव कुमार झा के लिखित आवेदन पत्र के आधार पर धनबाद थाना कांड 10- 358/24, धारा 140 (2) बी०एन०एस० विरूद्ध तीन नामजद अभियुक्त के दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। छापामारी दल के सदस्य पु०नि० राम नारायण ठाकुर, पु०अ०नि० राकेश कुमार राम,


तकनिकी शाखा के कर्मीधनबाद थाना रिजर्व गार्ड के चार जवान शामिल थे।गिरफ़्तार अभियुक्त में सौरभ सिंह, उम्र करीब 34 वर्ष, पे०- सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, सा०- रोड नं0-02, बरिया रोड, प्रगति मैदान, थाना- जगरनाथपुर, जिला- राँची।
जप्त सामानों की विवरणी


(1) एण्ड्रायड मोबाईल फोन 04 पीस एवं की-पेड मोबाईल फोन-01 पीस


(2) चार पहिया वाहन (KIA SONET) रजिस्ट्रेशन नं0-JH01EH-0883

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुँवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *