शंकर रवानी हत्या कांड मामले में पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफतार….

बोकारो (Bokaro) बोकारो में 18 जुलाई को शंकर रवानी हत्या कांड मामले में पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफतार। शूटर अभी भी पुलिस गिरफ्त से है बाहर है। पुलिस गिरफ्तारी को लेकर कर रही है छापेमारी।
ज्ञात हो की बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के महुआर निवासी शंकर रवानी की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वो 18 जुलाई की सुबह सुबह हरला थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ में कार वाशिंग करने पहुंचा था, उसी समय बाइक और कार सवार अपराधियों ने एक के बाद एक करीब 15 राउंड गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वही बिहार से मंगाए गए शूटर अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है और शूटरों की गिरफ्तारी के लिए

अब भी बिहार में छापेमारी जारी है। बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश ने बोकारो के हरला थाना में मीडिया से बात करते हुए कहा की पूरा मामला एस पौंड के वर्चस्व को लेकर था जहा मृतक शंकर रवानी पहले आरोपी राजू दुबे के साथ पार्टनरशिप में काम करता था जहा अनबन होने के बाद ये दूसरा ग्रुप बनाकर काम करने लगा।

इसी वर्चस्व को लेकर शंकर रवानी पर पहले भी गोली चलाई गई थी, लेकिन वो बच गया था। ठेकेदार शंकर रवानी भी तड़ीपार का आरोपी था। बताते चले की इस पूरी घटना में करीब दर्जन भर अपराधी शामिल है जिसमे 5 की गिफ्तारी आज हुई है। वही इस हत्या कांड में तीन शूटर जो अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है जिसे इस हत्या कांड को अंजाम देने के लिए बिहार से 10 लाख रुपए में हायर किया गया था। साथ ही हत्या कांड में रैकी सहित अपराधियों को शरण देने वाले की भी लाख रुपए की हिस्सेदारी तय की गई थी। बोकारो एसपी ने कहा की घटना में प्रयुक्त मोबाइल,बाइक और कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है और इस हत्या कांड में मुख्य आरोपी राजू दुबे,अशोक सम्राट, परीक्षित सिंह, श्याम कुमार रवानी और अमित कुमार रवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा की बाकी की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी

NEWS ANP के लिए बोकारो से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *