धनबाद में अवैध लॉटरी के खिलाफ पुलिस RAID:01 धंधेबाज गिरफ्तार..भेजा गया जेल…

झरिया (JHARIYA) झरिया में अवैध लॉटरी के खिलाफ पुलिस की मुहिम शुरू हो गई है… शुक्रवार को लोदना ओपी प्रभारी रजनीकांत गुप्ता ने गुप्त सूचना के आघार लोदना तिलायबनी निवासी अशोक निषाद को लोदना कोलियरी 1नंबर पीट बनियाहीर जाने वाले मुख्य मार्ग के समीप अवैध लाँटरी के साथ रंगे हाथ धर दबोचा, उसके पकड़ कर थाना लाया गया, पुछताछ मे उसने बताया इस धंधे मे जामाडोबा निवासी तनवीर अंंसारी व बेलगडीया निवासी संजय साव भी संलिप्त है,

पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है, वही अवैध लॉटरी का मुख्य धंधेबाज अशोक निषाद को जेल भेज दिया , बताया जाता है कि लोगों गरीब तबके के लोगों को मामूली हिस्से का लालच देकर धंधा कराया जा रहा है। इससे न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि लोग अपनी गाढ़ी कमाई को भी गंवा रहे हैं। चंद मिनटों में करोड़पति बनने के लालच में लोग लॉटरी की खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था…

जबकि लॉटरी खरीदने वाले लोग मेहनत की गाढ़ी कमाई गंवा रहे हैं। खासकर रिक्शा चालक, फुटपाथी दुकानदार आदि इन कारोबारियों की जाल में आसानी से फंस रहे हैं। शुरुआत में चंद हजार रुपए जीतकर लोग इन कारोबारियों से जुड़ रहे हैं और फिर बाद में धीरे-धीरे सारा रुपए कारोबारियों के पास चला जाता है। लॉटरी का धंधा प्रतिबंधित होने के बावजूद कारोबारी बेखौफ हैं। पुलिस ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। , बनियाहीर लोदना मोड़, तिसरा, जयरापुर जीनागोडा   सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर लॉटरी खरीदते-बेचते आसानी से लोग देखे जा सकते हैं। लेकिन, पुलिस की इस पर नजर नहीं पड़ रही है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *