POLICE ACTION:शूटर आशीष रंजन के घर पर धनबाद पुलिस ने की कुर्की जप्ती,जेल में बंद गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड की ली थी जिम्मेवारी…ख़ुद किया था वीडियो वायरल..

धनबाद(DHANBAD)गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की जिम्मेवारी लेने वाले आशीष रंजन सिंह उर्फ छोटू के आवास पर पुलिस कुर्की जप्ती की कार्रवाई की है। हालांकि कुर्की जप्ति की यह कार्रवाई दो अलग अलग मामलों में की गई है।पहला मामला कतरास के पुलिस मुखबिर सह कोयला कारोबारी नीरज तिवारी हत्याकांड मामले में है।जबकि दूसरा मामला बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के वासेपुर के जमीन कारोबारी सरफुल हसन उर्फ लाला खान से जुड़ा हुआ है।दोनो मामले में आशीष रंजन आरोपी है और फरार चल रहा है।

सदर थाना क्षेत्र के जेसी मल्लिक रोड स्थित आशीष रंजन का आवास है।जहां कुर्की की कार्रवाई गई है।आवास में रखे सारे सामान पुलिस ने जप्त कर लिया है। वहीं विधि व्यवस्था डीएसपी में दीपक कुमार ने कहा कि जमीन कारोबारी लाला खान और कोयला कारोबारी नीरज तिवारी हत्याकांड में आशीष रंजन फरार चल रहा है। एसडीजेएम पूनम कुमारी की अदालत ने कुर्की जप्त की कार्रवाई के आदेश जारी किया है।इस संबध में आज की कार्रवाई की जा रही है।दोनो मामले के अलावे विभिन्न थानों में आशीष रंजन के खिलाफ दर्जन भर अपराधिक मामले दर्ज हैं।

बता दें कि 5 सितंबर 2021 को कतरास में पुलिस मुखबिर शाह कोयला कारोबारी नीरज तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इसके साथ ही बैंक मोर थाना क्षेत्र के वासेपुर जमीन सरफुल हसन उर्फ लाला की 12 मई 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।दोनो मामले आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह फरार चल रहा था।

आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह उस वक्त सुर्खियों में आग गया जब धनबाद जेल में अमन सिंह की हत्या हुई थी।अमन सिंह हत्या के ठीक के बाद आशीष रंजन का ऑडियो वीडियो वायरल हुआ था।जिसमे उसने अमन सिंह की हत्या की जम्मेवारी ली थी।पुलिस को भी आशीष रंजन लगातार चुनौती देते रहा है। इस मामले में धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दनन्न ने हाल ही में पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक किया था और प्रेस वार्ता के जरिये आम जनता को भरोसा दिलाया था कि संगठित अपराध से जुड़े अपराधियों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करने में जुटी है .ख़ासतौर पर हत्या और रंगदारी से जुड़े पेशेवर भगोड़े अपराधियों पर नकेल कसने के लिए और उन्हें गिरफ़्तार के लिए कोर्ट से वारंट हासिल कर कुर्की की तामिला करने में जुटी है.. …और इसका असर दिख भी रहा है…

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *