POK में हादसा: सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर गिरा, 21 जवानों की मौत

POK में हादसा: सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर गिरा, 21 जवानों की मौत
एमआई-17 हेलीकॉप्टर क्रैश

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में विरोध प्रदर्शनों के बीच बुधवार को पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। यह हादसा मुजफ्फराबाद के पास हुआ है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बताया है कि तकनीकी खराबी के कारण मुजफ्फराबाद के पास पाकिस्तान सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर पर सवार सभी 21 लोगों की मौत हो गई है।

हेलीकॉप्टर क्रैश में 21 लोगों की मौत

रिपोर्ट के अनुसार, क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एमआई-17 था। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हेलीकॉप्टर पीओके के नीलम घाटी सेक्टर में अतिरिक्त सैनिकों को ले जा रहा था, तभी उड़ान भरते समय उसमें तकनीकी खराबी आ गई। कथित तौर पर विमान ने आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास किया लेकिन असफल रहा, जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटना हुई। वहां कोई जीवित नहीं बचा. पीड़ितों में पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के सदस्य शामिल थे जो दुर्घटना के समय हेलीकॉप्टर पर सवार थे।

पीओके में हुआ हादसा

यह हादसा तब हुआ है, जब पीओके में पाकिस्तानी सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगह मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की है, जिसमें सैकड़ों लोगों के मौत होने की खबर है। इंटरनेट पर पाबंदी और कर्फ्यू के कारण जमीनी हालात का सही से पता नहीं लग रहा। पाकिस्तानी मीडिया में भी सरकारी दबाव के कारण पीओके प्रदर्शन को लेकर सेंसरशिप लागू कर दी गई है।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बताया कि बुधवार को उड़ान भरते समय पाकिस्तान आर्मी एविएशन का Mi-17 हेलिकॉप्टर मुज़फ़्फ़राबाद के पास क्रैश हो गया। इसकी वजह “तकनीकी खराबी” बताई गई है। ISPR ने एक बयान में कहा, “हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग शहीद हो गए। कोई भी जीवित नहीं बचा।” बयान में यह भी कहा गया कि बचाव और रिकवरी टीमें तुरंत दुर्घटना वाली जगह पर पहुँच गईं।

आसिम मुनीर ने जताया दुख

सेना के मीडिया मामलों के विभाग ने कहा, “हादसे की सही तकनीकी वजह का पता लगाने के लिए जांच समिति (बोर्ड ऑफ इंक्वायरी) के गठन का आदेश दिया गया है।” ISPR ने कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर तथा सेना के सभी रैंक के अधिकारी “कीमती जानों के दुखद नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *