आज राजधानी रांची में होगा पीएम मोदी का रोड शो…

रांची(RANCHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर हरमू चौक तक पीएम मोदी रोड शो करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है इसको लेकर रांची जिला प्रशासन एवं ट्रैफिक विभाग ने मुकम्मल तैयारी कर रखी है।

प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को देखते हुए राजधानी के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। दोपहर 3 बजे से हरमू रोड पर वाहनों का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के राजभवन पहुंचने तक हरमू रोड में किसी भी वाहन के परिचालन की अनुमति नहीं होगी। वहीं प्रधानमंत्री के लिए निर्धारित मार्ग पर एयरपोर्ट से बिरसा चौक के रास्ते हरमू रोड होते हुए राजभवन तक सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है। ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से उनका काफिला आने जाने के दौरान दो घंटे पहले से ही सभी कट बंद कर दिए जाएंगे । वहीं सड़क किनारे की गई बैरिकेडिंग से अंदर किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

इससे संबंधित आदेश ट्रैफिक विभाग के द्वारा जारी कर दिया गया है। इस संबंध में जारी दिशा निर्देश में बताया गया है कि उक्त मार्ग में हीनू की ओर से आने वाले वाहन शालीमार बाजार के रास्ते रिंग रोड होते हुए शहर के रातू रोड या कांके रोड की ओर जा सकते हैं ।

बैरिकेडिंग के दौरान क्या हो सकते हैं वैकल्पिक मार्ग

हिनू की ओर से हरमू रोड आने वाले वाहन सवार शालीमार बाजार के रास्ते रिंग रोड होकर गंतव्य तक जा सकेंगे । कांके से हरमू रोड की ओर आनेवाले वाहन सवार रिंग रोड के रास्ते बूटी मोड़ होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे, वही रातू रोड मोराबादी इलाके से किसी को डोरंडा हिनू जाना हो तो करमटोली चौक होते हुए मेन रोड या काटाटोली के रास्ते जाया जा सकता है।
NEWS ANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *