यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को PM नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस बात की जानकारी देते हुये उन्होंने X पर पोस्ट किया। उन्होंने रूस के हमलों, खासकर जापोरिझिया बस स्टेशन पर हुये हमले की जानकारी दी। ज़ेलेंस्की ने भारत से रूस से तेल खरीद कम करने और प्रतिबंध लगाने की अपील की। दोनों नेताओं ने सितंबर में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान मुलाकात की योजना बनाई। ज़ेलेंस्की ने कहा—यूक्रेन का दूसरा बंटवारा नहीं होने देंगे, युद्ध का अंत न्यायपूर्ण शांति और सुरक्षा ढांचे के साथ होना चाहिये। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति पुतिन 15 अगस्त को अलास्का में मिलने वाले हैं। इससे पहले PM मोदी ने शुक्रवार को पुतिन से भी बात की और भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। पुतिन इस साल के आखिर में भारत दौरे पर आयेंगे, जिसे ट्रम्प की हालिया टिप्पणियों और टैरिफ विवाद के बीच अहम माना जा रहा है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

