नई दिल्ली(NEW DELHI): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 16वें रोजगार मेले का उद्घाटन किया और 51,000 से ज्यादा यूथ्स को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो टूक कहा कि आज देश में नौकरियां ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ मिल रही हैं और यही नई व्यवस्था की असली पहचान है। उन्होंने बताया कि अब तक लाखों यूथ्स को रोजगार मेले के जरिए केंद्र सरकार में परमानेंट नौकरी मिल चुकी है। ये युवा रेलवे, डाक विभाग, सिक्योरिटी फोर्सेज, और कई मिशनों में काम करके राष्ट्र निर्माण में एक्टिव रोल निभा रहे हैं।
5 देशों की विदेश यात्रा का भी जिक्र किया
पीएम मोदी ने यूथ्स को याद दिलाया कि चाहे पोस्ट कोई भी हो, जगह कहीं की भी हो, काम का असल मकसद ‘राष्ट्रसेवा’ होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘आपको जो अवसर मिला है, वो केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने का एक बड़ा प्लेटफॉर्म है।’ इस मौके पर मोदी ने अपनी हालिया 5 देशों की विदेश यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत की युवा शक्ति को लेकर जबरदस्त पॉजिटिविटी है। चाहे डिफेंस हो, फार्मा, डिजिटल टेक्नोलॉजी या रियर अर्थ मिनरल्स—हर फील्ड में हुए इंटरनेशनल एग्रीमेंट्स भारत में यूथ्स के लिए नए रोजगार के रास्ते खोलने वाले हैं।
सरकार ने ₹1 लाख करोड़ का बजट रखा
सबसे बड़ी घोषणा थी – Employment Linked Incentive Scheme। इसके तहत, जो युवा पहली बार प्राइवेट जॉब करेंगे, उन्हें ₹15,000 का डायरेक्ट फाइनेंशियल सपोर्ट मिलेगा। मतलब, आपकी पहली सैलरी में सरकार भी पार्टनर होगी। इस स्कीम के लिए सरकार ने ₹1 लाख करोड़ का बजट रखा है और इससे करीब 3.5 करोड़ नई नौकरियां बनने की उम्मीद है।
प्राइवेट सेक्टर को भी बूस्ट दिया जा रहा
पीएम मोदी ने साफ कहा, ‘रोजगार सिर्फ सरकारी दायरे में नहीं, अब प्राइवेट सेक्टर को भी बूस्ट दिया जा रहा है ताकि हर युवा को मौके मिलें।’ यह रोजगार मेला सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि करोड़ों यूथ्स के करियर की शुरुआत है। सरकार का फोकस अब केवल नौकरी देना नहीं, बल्कि नौजवानों को देश की तरक्की में भागीदार बनाना है। सरकार अब सिर्फ वादे नहीं कर रही, बल्कि जॉब देने के ठोस कदम उठा रही है।
NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

