धनबाद(DHANBAD) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानू प्रतापन ने आज स्पर्श कुष्ट जागरूकता अभियान की थीम “कलंक को समाप्त करना गरिमा को अपनाना” की शपथ दिलाई। साथ ही टाटा स्पर्श टीम कि आइईसी वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सिविल सर्जन ने बताया कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी से 13 फरवरी 2024 तक स्पर्श कुष्ट जागरूकता अभियान के तहत लोगों को कुष्ट रोग के लक्षण एवं ईलाज के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस वर्ष अभियान की थीम “कलंक को समाप्त करना गरिमा को अपनाना” रखा गया है।
इस दौरान पंचायत, आंगनबाड़ी तथा विद्यालयों में कुष्ट रोग से सम्बंधित सन्देश पढ़ कर कुष्ट रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा कुष्ट निवारण हेतु अपना योगदान देने की प्रतिज्ञा दिलायी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान कुष्ठ रोगियों के बीच एमसीआर चप्पल एवं सेल्फ केयर किट का वितरण किया गया।
मौके पर डॉ सुनिल कुमार, डीआरसीएचओ डॉक्टर रोहित गौतम, जिला कुष्ट रोग पदाधिकारी डॉ मंजु दास, जिला स्वास्थ्य समिति के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी, टाटा स्पर्श के प्रतिनिधि व अन्य लोग मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..
