बोकारो(BOKARO) धनबाद लोकसभा के इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने जनता का समर्थन पाने के लिए बोकारो के बालीडीह से लेकर चंदनकीयारी तक करीब 30 किलोमीटर लंबी रोड शो का आयोजन किया।
इस रोड शो में विधायक कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी, और बोकारो जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता सहित कई स्थानीय नेता भाग लिए..
रोड शो में हजारों की संख्या में युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता ने उत्साह से भाग लिया, जिनके हाथ में पार्टी के झंडे थे। इसके परिणामस्वरूप रोड शो के दौरान बालीडीह से लेकर बोकारो तक मुख्य सड़क पर घंटों तक जाम रहा।
कांग्रेस पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता ने इस रोड शो को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। उनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंटू यादव, संतोष रजवार, राकेश कुमार सिंह, प्रभु दयाल सिंह, परवेज अख्तर, उत्तम सिंह, बबलू तिवारी, संत सिंह, अभिषेक सिंह, और अरुण सिंह शामिल थे।
यह रोड शो न केवल अनुपमा सिंह के पक्ष में माहौल बना दिया है बल्कि
जनता के बीच उनके संदेश को पहुंचाने में यह रोड शो बेहद सफल साबित हुआ। अनुपमा की साफ सुथरा छवि से मास अपील देखी जा रही है…
NEWS ANP के लिए बोकारो से धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट…
