अंगूठा लगाकर राशन मांगें जाने पर पीडीएस संचालक ने महिला लाभुक के साथ किया धक्का मुक्की

कतरास(KATRAS): दर्जनों महिला लाभुकों ने संचालक पर लगाया आरोप हर माह नही दिया जाता है राशन तथा 5 किलो के बजाय प्रति ब्यक्ति मिलता है 3 किलो अनाज

देश मे भ्रस्टाचार खत्म करने के लिए ईडी और इनकम टैक्स अधिकारी ताबड़तोड़ छापेमरी कर रही है लेकिन सरकारी योजनाओं के तहत गरीबो के मुंह का निवाला छिनने वाले लोगो के खिलाफ सरकार नपुंसक बनी हुई है तब ही तो अधिकारी लखपति और करोड़पति और अरबपति बन रहे है ताजा मामला कतरासगढ़ वार्ड संख्या 1 के सत्यनारायण मंदिर गली का है जहाँ एक जन वितरण प्रणाली दुकान में अंगूठा लगा कर राशन मांगे जानें पर पीडीएस संचालक ने महिला लाभुक के साथ धक्का मुक्की किये जाने पर अन्य महिला लाभुको ने मोर्चा सम्हालते हुए करीब आधे घंटे तक दुकान के बाहर जमकर हो हंगामा किया ।

सूचना पाकर कतरास थाना में पद स्थापित प्रशिक्षु डीएसपी प्रदीप कुमार सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुच कर ग्रामीणों को शांत करवाया । हलाकि पुलिस पहुँचने से पूर्ब ही संचालक दुकान बंद कर भाग चुका था । वही बाघमारा प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ शुष्मा आनंद ने फ़ोन उठाना उचित नही समझा

भुक्तभोगी निचितपुर निवासी महिला सल्हि सिन्हा ने पुलिस को बताया कि पीडीएस संचालक चन्द्र देव शर्मा उर्फ रूखी शर्मा द्वारा पिछले 5 माह से अंगूठा लगवाकर राशन देने में टाल मटोल कर रहा था ,हलाकि साइबर में पता चला कि हर महीने उसका राशन उठ रहा है आज पुनः जब संचालक ने अंगूठा लगवाकर दो दिन बाद राशन ले जाने की बात कही तब महिला ने नाराज़ होकर बीडीओ से शिकायत करने की बात कही जिसपर आवेशित होकर संचालक रीखु शर्मा ने उसके साथ अभद्र ब्यवहार करते हुए धक्का मुक्की कर दुकान से बाहर निकाल दिया ,

जिसे देख वहाँ मौजूद अन्य महिलायो और संचालक के बीच तू तू मैं मैं शुरू हो गया,और वह उग्र रूप ले लिया,जिसकी सूचना पाकर तुरंत स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मोर्चा सम्हालते हुए संचालक पर करवाई करने की बात कह कर महिलाओं को शांत करवाया

मौके पर मौजूद ललिता देवी सहित करीब आधा दर्जन महिला लाभुकों ने बताया कि 3 महीने बाद राशन तो दिया जाता है पर प्रत्येक कार्ड में सरकारी नियम का हवाला देते हुए 5 किलो के बजाय 3 किलो ही राशन दिया है ,उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कहने पर डांट फटकार कर कार्ड हमेशा के लिए बन्द करने की बात कहि जाती है

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *