धनबाद(DHANBAD)निरसा। धनबाद जिला के एगारकुण्ड प्रखंड कार्यालय के मुख्यद्वार पर शुक्रवार को पंचायत सचिव का एक दिवसीय धरना दिया जा रहा है। मुख्य दो मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है । जिसमें सभी पंचायत सचिव का समर्थन है। धरना में बैठे सभी पंचायत सचिवों ने एक स्वर में नारा लगाते हुए कहा कि सरकार हमारी मांगे पूरी करें। धरना के नेतृत्व कर रहे पंचायत सचिव लालू रविदास ने बताया कि झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के बैनर तले आज पूरे राज्य में पंचायत सचिव का एक दिवसीय धरना दो सूत्री मांगों पर दिया जा रहा है।
हमारी पहली मांग है की मूल ग्रेड पे 24 सौ रुपये दिया जाए। वहीं दूसरी मांग प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर 25% में शेष प्रोन्नति वरीयता के आधार पर दिया जाए।
और पद पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा तीन बार अवसर देते हुए रिक्त स्थान को भर जाए। उनके द्वारा कहां गया कि आज 19 जुलाई को पूरे राज्य में प्रखंड स्तर पर धरना है। जिसके बाद 31 जुलाई को जिला स्तर होगा। मांग पूरी नही होने पर 21 अगस्त को पूरे राज्य स्तर पर धरना राज भवन के पास दिया जाएगा।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..