पाकुड़ एसपी ने अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारी को दिए अलर्ट रहने का निर्देश…

पाकुड़(PAKU): पाकुड़ समाहरनालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में एसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके एसडीपीओ डीएसपी समेत जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों से कांडों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

साथ ही उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सहित अन्य दिशा-निर्देश दिया। क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनी रहे।

वाहन चेकिंग, सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच अभियान सहित सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस के द्वारा रात्रि गश्ती, अपराधिक छवि वालों पर पुलिस की पैनी नजर रखने को कहा गया। इस दौरान एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पिछले 3 महीने से सभी थाना प्रभारी के अलावा सभी पुलिस के अधिकारी व पुलिस के कर्मी चुनाव के ड्यूटी में व्यस्त थे।

इस कारण जो पुलिस का मुख्य काम होता है थोड़ा सा उसमें कमी आ जाती है। चुनाव का प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुआ इसके लिए सभी पुलिसकर्मी व थानेदार बधाई के पात्र हैं। सभी थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया कि लंबित मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करें।

पुलिसिया गश्ती पर भी शख्ती बरतनी का निर्देश दिया गया है। सभी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी को यह निर्देश दिया गया है कि अपराध की ग्राफ को कम करने के लिए ठोस पहल करें।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *