पद्मश्री पुरस्कार 2024 का हुआ एलान, झारखंड की चार्मी मुर्मू और पूर्णिमा महतो होंगे सम्मानित…

झारखंड (JHARKHAND): सरकार ने गुरुवार देर शाम पद्मश्री पुरस्कारों का ऐलान कर दिया इस बार 110 लोगों को पद्मश्री पांच लोगों को पद्म विभूषण आज 17 लोगों को पद्म भूषण के लिए नामित किया गया है पद्मश्री सम्मान पाने वाले में झारखंड की चामी मुर्मू और जमशेदपुर की तीरंदाजी कोच पूर्णिमा महतो भी शामिल है वहीं पूर्व राष्ट्रपति वेंकैया नायड, अपने जमाने की मशहूर अदाकारा वैजयंती माला बिंदेश्वरी पाठक को पद्म विभूषण अवार्ड दिया जाएगा.

भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाईक, गायका उषा उथुप, सुप्रीम कोर्ट की पहली न्यायाधीश फातिमा बीबी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती समेत 17 लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

27 लाख से भी ज्यादा पौधे लगाए हैं चामी मुर्मू ने…

सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड स्थित बुरसा गांव आदिवासी पर्यावरणविद चामी मुर्मू को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा पुरस्कार की घोषणा होते ही उनके पैतृक गांव बुरसा गांव में उल्लास का माहौल है। पर्यावरण एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में चार्मी मुर्मू का योगदान अतुलनीय है उन्होंने वर्ष 2019 में नारी शक्ति और वर्ष 2000 में इंदिरा प्रियदर्शिनी वृक्ष मित्र के अलावा एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है चामी मुर्मू अब तक 2725960 पौधे लगा चुकी है।

राष्ट्रीय आर्चरी चैंपियनशिप जीत चुकी है पूर्णिमा

तीरंदाजी कोच पूर्णिमा महतो को तीरंदाजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा पूर्णिमा महतो ने 1998 में कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था वह राष्ट्रीय आर्चरी चैंपियनशिप जीत चुकी है 2008 और 2012 ओलंपिक खेल के दौरान वह भारतीय तीरंदाजी टीम की कोच रह चुकी है 2013 में उन्हें द्रोणाचार्य अवार्ड से पुरस्कृत किया जा चुका है ।
वही आपको बता दें की बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वर्गीय बिंदेश्वर पाठक को पद्म विभूषण, डाॅ चंदेश्वर प्रसाद ठाकुर को पद्मभूषण, सुरेंद्र किशोर, शांति देवी पासवान एवं शिवम पासवान, राम कुमार मल्लिक तथा अशोक कुमार विश्वास को पद्मश्री से सम्मानित होने की घोषणा पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के स्वर्गीय बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत सामाजिक कार्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म विभूषण मिलने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

जन्मशती की पूर्वसंध्या पर जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने से बिहार आह्लादित था। अब गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई तो बिहार को झोलीभर खुशियां मिलीं। पूरी दुनिया को सुलभ शौचालय के जरिए स्वच्छता का संदेश देने वाले बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। कालाजार पर रिसर्च के लिए विख्यात और भाजपा कोटे से केंद्रीय मंत्री रहे सीपी ठाकुर को भी पद्म विभूषण से नवाजा गया है। इसके अलावा प्रसिद्ध पत्रकार सुरेंद्र किशोर, दरभंगा घराना के वयोवृद्ध कलाकार पंडित राम कुमार मलिक, टिकुली कला के दिग्गज अशोक कुमार बिश्वास को पद्मश्री से नवाजा गया। इनके अलावा गोदना कला के लिए शांति पासवान-शिवन पासवान (पत्नी-पति) को भी संयुक्त रूप से पद्मश्री सम्मान दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बिहार के ही डॉक्टर चंदेश्वर प्रसाद ठाकुर को मेडिसिन के क्षेत्र में पद्म भूषण, शांति देवी पासवान एवं शिवम पासवान, अशोक कुमार विश्वास, राम कुमार मल्लिक को कला के क्षेत्र में तथा श्री सुरेंद्र किशोर को भाषा,शिक्षा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिलने की घोषणा पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

NEWS ANP के लिए पटना से एस आलम और झारखण्ड से अंजली की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *