स्वीप कोषांग अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन

धनबाद(DHANBAD)जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 में स्वीप कोषांग के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 25 मार्च 2024 को जिला के विभिन्न बूथों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसके तहत आज होली पर्व के दौरान विभिन्न बूथों पर चुनाव से संबंधित फ्लोर गेम, क्विज प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, जागरूकता रैली, समेत कई अन्य गतिविधियां की गई। इन सभी गतिविधियों का लक्ष्य है कि शत प्रतिशत वोटर मतदान के दिन अपने-अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।

साथ ही स्वीप कोषांग अंतर्गत मतदाता जागरुकता के तहत लोगों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान स्वीप कोषांग द्वारा शपथ ग्रहण करवाते हुए निर्वाचन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु मतदान के दिन अपने अपने मत का प्रयोग करने हेतु सभी से अपील किया।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

#चुनावकापर्व
#Desh_ka_Garv
#Lok_Sabha_Election_2024

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *