राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन..

धनबाद(DHANBAD): राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र द्वारा परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के सहयोग से विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) श्री अरविंद कुमार सिंह उपस्थित रहे।

श्री सिंह ने युवाओं को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत करते हुए उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। युवाओं को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, अनावश्यक रूप से स्टंट नहीं करने एवं आम जनमानस को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री सुनील कुमार द्वारा युवाओं को सरकार की गुड सेमेरिटन पॉलिसी से अवगत कराया गया। जिला खेल पदाधिकारी ने हाल ही में देश में बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उसके नियंत्रण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी युवाओं को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ भी दिलाई गई।

मौके पर जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा, छात्र कल्याण संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ मुकुंद रविदास, डॉ अनिल सिंह, डॉ आरके तिवारी, डॉ अमूल्या, डॉ लीलावती आदि उपस्थित रहे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *