झरिया(JHARIYA): भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत शनिवार को जयरामपुर बूथ समिति सदस्यों ने 24 घंटे प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों को मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों पर विवेचना कर उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो को मजबूत करने के लिए आग्रह किया
एवं मोदी जी के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी साझा की और लोगो से भाजपा से जुड़ संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान मुख्य रूप से रामाधार सिंह, सोनू सिंह, सिकंदर राम, गंगा माली, प्रेम भूईयाँ, आलोक पमपम, मोहन पांडे, धरम वीर पासवान, राजेश तुरी आदि मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट..
