डी ए वी विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन


पाकुड़(PAKUD) पाकुड़ स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के सभा भवन में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़, के तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार समिति द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन इस समिति के सचिव श्री अजय कुमार गुड़िया एवं विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।


जिला विधिक प्राधिकार समिति के सचिव श्री अजय कुमार जी ने बाल संबर्धन एवं संरक्षण, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाओं एवं उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवा के बारे में बताया। शिविर के दौरान उन्होंने बच्चों से रूबरू संवाद करते हुए उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालक बालिकाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत जागरूक किया। इस जागरूकता में अच्छे बुरे स्पर्श, लड़के एवं लड़कियों को सामान रूप से कानूनी सुरक्षा प्रदान करना, शिक्षा का अधिकार, बल श्रम, बल विवाह आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बच्चों के शंकाओं का समाधान भी किया गया। सभी बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित किया गया।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार, संजय कुमार यादव, रतन पांडे आदि मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट.. :

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *