झारखंड के इन 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट…

झारखंड: राजधानी रांची में इस वक्त हवाओं के तेज झोंकों से कुछ राहत मिल रही है। बादल भी गरज रहे हैं। मौसम विभाग ने रांची समेत 17 जिलों में ठनका और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें रांची, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला खरसावा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल है। इस दौरान हवायें 40-50 किमी की रफ्तार से चलने की उम्मीद है।

वहीं गढ़वा और पलामू को छोड़कर बाकी शेष जिलों में येलो अलर्ट है। यह अलर्ट आज से 3 जून तक के लिए जारी किया गया है। मौसम में बदलाव से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन पलामू और गढ़वा में गर्मी से हाल बेहाल है। वहां अब भी पारा 46 डिग्री के करीब है। अब तक मिले आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में 17 लोगों की जान लू लगने से जा चुकी है। वहीं 3 की मौत ठनका गिरने से हुई है।

NEWS ANP से ब्यूरो रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *