आजसू पार्टी ही कर सकता है राज्य का विकास : प्रकाश लकड़ा

राँची/ नामकुम (RANCHI)प्रखंड के राजाउलातू पंचायत के जिरकी टोली एवं हेसाबेडा में पंचायत प्रभारी मंगल हेमरोम जिरकी टोली ग्राम प्रभारी मंगल तिर्की,हेसाबेडा ग्राम प्रभारी बलराम मुंडा की अध्यक्षता में आजसू पार्टी का बैठक सुबह-सुबह 6बजे किया गया आजसू पार्टी के नीति और सिद्धांतों को विस्तार पूर्वक बताया गया। आजसू पार्टी रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष प्रकाश लकड़ा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य का विकास ही आजसू पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।

झारखंड राज्य को अलग करने की मांग को लेकर आजसू संगठन शुरू से ही प्रयास रत था। आजसू पार्टी के आंदोलन की बदौलत झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ। अब राज्य का चहुंमुखी विकास कर देश के पटल पर सर्वोच्च स्थान के लिए आजसू पार्टी के कार्यकर्ता संकल्पित है लकड़ा ने कहा अब पंचायत के प्रत्येक गांव के लोगों तक आजसू पार्टी के कार्यक्रमों और विचारों को पहुंचाने के लिए सुनियोजित ढंग से कार्य करना होगा इसके लिए सभी को निरंतर प्रयास करना होगा प्रखंड के सभी पंचायतों में चूल्हा प्रमुख बनाने का कार्य जोर सोर चल रहा है और महिलाओं के द्वारा महिला समिति पार्टी से जुड़ रहे हैं मौके पर वियल तिर्की, सरिता देवी,मुनी देवी, प्रीति मुंडा एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए रांची से अर्जुन की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *