धनबाद(DHANBAD) निरसा।कोलयरी निजीकरण के खिलाफ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले ईसीएल व बीसीसीएल के सभी कोलयरी को बंद कर एक दिवसीय हड़ताल सफल रहा। जिसको लेकर कुमारधुबी व बरमुड़ी और बीसीसीएल क्षेत्र के सभी कोलयरी में संयुक्त मोर्चा ने बंदी किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।
मजदूर नेता रामजी ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार ने सभी कोलयरी को निजीकरण कर रहे हैं। जिसको लेकर संयुक्त मोर्चा के के बैनर तले सभी मजदूरों ने एक दिवसीय हड़ताल किया है। यह हड़ताल सफल रहा । सभी मजदूर अपनी चट्टानी एकता को देखते हुए मोदी सरकार द्वारा निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी की गयी।
उन्होंने कहा मोदी सरकार कोलयरी को निजीकरण कर मजदूरों का हक छीन रही है। यह बर्दाश्त नही किया जाएगा। कोलयरी के निजीकरण होने से मजदूरों का शोषण नही होने दिया जाएगा। सरकार को मजदूरों के आगे झुकना पड़ेगा जिसका सभी श्रमिक संगठन बिरोध में हैं।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…
