धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर जनता मजदूर संघ रोड़ाबाँध सिंदरी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन…

सिंदरी(SINDRI)धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर स्वर्गीय नीरज सिंह जी की सातवीं पुण्यतिथि पर जनता मजदूर संघ रोड़ाबाँध सिंदरी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा व उनके याद में आरा से आए कलाकार राजू ठाकुर और अन्य कलाकार ने निर्गुण भजन कीर्तन गाकर व स्वर्गीय नीरज सिंह की छायाचित्र पर विधायक प्रतिनिधि के डी पांडे, सूरज सिंह वरिष्ठ नेता महेद्र पान्डे ने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत की उसके पश्चात जनता मजदूर संघ के सिंदरी सचिव वेद प्रकाश ओझा ने ब्राह्मण भोज व असहाय कुष्ठ लोगों को भोजन कराया।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से झरिया विधायक प्रतिनिधि के डी पांडे, सूरज सिंह, धनबाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र पांडे, दिलीप मिश्रा, फर्टिलाइजर वर्कर यूनियन के सिंदरी अध्यक्ष संतोष चौधरी, मिनिस्टर यादव, सिंदरी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ,हरिशचंद्र दुबे,भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि शैलेश सिंह, लोजपा नेता शैलेंद्र द्विवेदी,भाजपा नेता विजय सिंह, बृजेश सिंह, अरविंद खत्री, सूरज प्रसाद, गणपति बावरी, वार्ड 53 पूर्व पार्षद गणेश महतो, नुनूलाल टुडू, महिला नेत्री कांति सिंह,सावित्री पांडे, चूंमकी देवी, जनता मजदूर संघ नेता सुभाष शर्मा, महिला क्रिकेट कोच श्री राम दुबे एवं कई वरिष्ठ गणमान्य साधु शरण पाठक, योगेंद्र मिश्रा, सचदेव पाठक, दामोदर दुबे, नंदा दुबे, रमेश दुबे, आदित्य दुबे, पवन ओझा, और जनता मजदूर संघ के सदस्य पप्पूसिंह, प्रकाश पंडित, राधे कृष्णा, रोहित मंडल, विवेक महतो, संतोष सिंह, अंशु सिंह, छोटू सिंह, दीपकगिरी, धनंजय हेंब्रम, रोहित महतो, हरीश बाउरी, संजय राम, सोनू ठाकुर आदि सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *