5 फरवरी को स्वर्गीय स्वरूप मंडल के द्वितीय पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि सभा के मौके पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की होगी आयोजन…

धनबाद(DHANBAD) झरिया। समाजसेवी सह राष्ट्रीय खबर के ब्यूरो स्वर्गीय स्वरूप मंडल उर्फ वेणु दा के द्वितीय पुण्यतिथि 5 फरवरी2024 को मां तारा भवन जगधात्री पूजा मैदान पोद्दार पाड़ा झरिया में मनाई जाएगी।

जिसमें बड़ी संख्या में झरिया क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ साथ गणमान्य लोग पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्य करेगें। साथ ही उनके पुन्य तिथि के मौके पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां फॉर्टिस हॉस्पिटल कोलकाता एवं अपोलो डायग्नोस्टिक झरिया के महशूर जनरल फिजिशियन के साथ-साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा महिला पुरुषों व बच्चों की निःशुल्क जांच की जाएगी।

जिसकी जानकारी स्वर्गीय वेणु दा के बड़े भाई समाज सेवी सह भाजपा नेता गोपाल मंडल ने दी। कहा कि स्वर्गीय श्री मंडल पत्रकार जगत में एक सच्चे कलम के सिपाही के रूप में अपने कार्य को बखूबी निभाने का काम किए थे। इसके साथ ही कई सामाजिक कार्य में भी अपनी रुचि को रखते थे

और लोगों को यथासंभव मदद करते थे। आज उनके चले जाने से पत्रकार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी कभी भी भरपाई नहीं की जा सकती है, ऐसे सच्चे कलाम के सिपाही स्वर्गीय श्री मंडल को शत-शत नमन है। मौके पर पिनाकी राय, मिंचू कर, संदीप धीवर, आनंद मंडल, नयन दत्ता,चंदू दत्ता, सुशांत बनर्जी, गीता देवी, छोटू कुमार,भानु मंडल, प्रदीप भगत, बिनोद उर्फ राधे राधे, पत्रकार अरबिंद सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *