मकरसंक्रांति के मौके पर बंगाल मे खूब बिक रही है मोदी और योगी की फोटो लगी पतंगे…

आसनसोल, 22 जनवरी को भले ही अयोध्या मे श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा हो, पर प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही पतंग के माध्यम से हवाओं मे मोदी और योगी ही दिखाई देंगे,

जी हाँ मकर संक्रांति के मौके पर इन दिनों पश्चिम बंगाल के आसनसोल ही नही बल्कि राज्य के तमाम जिलों मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की लगी फोपो वाली पतंगे धड़ल्ले से बिक रही है यहाँ तक की उन पतंगों मे कुछ ऐसे भी पतंग हैं जिन पतंगों मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ -साथ राम देव बाबा भी नजर आ रहे हैं,

लोग भी इन पतंगों को बहोत ही चाव से खरीद भी रहे हैं, वहीं कई जगहों पर तो भाजपा के नेता मोदी और योगी लगी फोटो वाली पतंगों को खरीदकर बच्चों मे बाँट भी रहे हैं, आसनसोल के रेल पार की अगर हम बात करें तो वहाँ तृणमूल नेता गौरव गुप्ता एक दुकान पहुँचे जहाँ से मोदी और योगी वाली फोटो लगी पतंगों को खरीद कर बच्चों मे बाँट दिया, गौरव गुप्ता ने कहा मकर संक्रांति से पुरे देश मे इन पतंगों के जरिए मोदी और योगी सबको दिखाई देंगे,

रही बात प्राण प्रतिष्ठा की तो उस दिन धर्ती से लेकर आसमान तक मोदी ही मोदी रहेंगे और हर तरफ श्री राम का जयकारा होगा लोग दीवालियां मनाएँगे

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *