महाशिवरात्रि के अवसर पर मुखिया ने बच्चों को बाटे नया वस्त्र..

धनबाद(DHANBAD)निरसा। एगयरकुण्ड प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर पंचायत में क्लब के समीप शुक्रवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष में गोपालपुर पंचायत की मुखिया शिखा नाग द्वारा ग्राम के दर्जनों बच्चों को बीच नए वस्त्र का वितरण किया गया,

वस्त्र वितरण समारोह के दौरान गोपालपुर पंचायत में काफी संख्या में ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित थे, श्रीमती शिखा नाग द्वार छोटे बच्चों से लेकर 18 वर्ष की बच्चियो तक को वस्त्र वितरण किया गया जिसमें छोटे बच्चों के लिए गंजी पेंट एवं बड़े बच्चियो के लिए सलवार सूट एवं दुपट्टा का वितरण किया गया,

इस संबंध में गोपालपुर पंचायत के मुखिया शिखा नाग ने बताया कि आज महाशिवरात्रि का पर्व है और हमारे ग्राम में संध्या को शिव बारात बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ निकल जाती है,

शिखा नाग,मुखिया गोपालपुर पंचायत

इस पावन बेला पर सभी बच्चे नए-नए वस्त्र पहन कर भोले शंकर के बारात जाएंगे इसी के उद्देश्य से बच्चों के बीच रंग-बिरंगे कपड़ों का वितरण किया जा रहा है, खुद को बच्चों के बीच उपस्थित होकर अपने बचपन की याद आ रही है। इस कार्य में मुखिया पति स्वप्न नाग सहित दर्जनों की संख्या में गांव के पुरुष एवं महिलाऐ उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *